फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेल लाइन पर मृत पड़े मिले व्यक्ति की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास बुधवार को सुबह रेलवे लाइन पर मिले शव की शिनाख्त वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर गांव निवासी खदेरू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह घास काटने गई महिलाओं ने नरायनपुर रेलवे लाइन पर शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी थी। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर निवासी रामसूरत ने थाने में पहुंच कर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि उनके पिता खदेरू प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकले थे। उनके पैर में लोहे की राड पड़ी है। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें