फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जल निकासी की समस्या से जूझ रहे काॅलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। जल निकासी की समस्या से जूझ रहे निजामुद्दीनपुर स्थित गंगा कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्र में मंगलवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने नाली निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना था कि घरों से निकलने वाले गंदे जल की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इसी गंदे पानी से होकर गंगा घाट जाने वाले स्नानार्थियों आदि को आवागमन के लिए विवश होना पड़ता है। क्षेत्र के विजय प्रजापति का कहना था कि इस समस्या को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी, समाधान दिवस आदि पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि जल निकासी की व्यवस्था के लिए अविलंब नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में संतोष विश्वकर्मा, मन्नू केसरी,धीरज विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें