फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो संस्था सड़क की खोदाई करे वही उसे ठीक करे : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। सड़क की समीक्षा करते हुए कहा कि जो संस्था सड़क की खोदाई करे वही उसे ठीक भी करे। उन्होंने जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं हुआ है, उन घरों में कनेक्शन कराते हुए पानी की आपूर्ति को शुरू की जाए। मेडिकल कॉलेज में मल्टीपर्पज हाल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सितंबर तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। 300 शैय्या वाले मंडलीय चिकित्सालय की तकनीकी समिति से जांच कराते हुए हैंडओवर करने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ अंतर्गत 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण के बारे में बताया गया कि अभी तक 17 प्रतिशत की भौतिक प्रगति है। वृहद गो संरक्षण केंद्र देवरीकला मड़िहान का निर्माण पूर्ण नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। इसके अतिरिक्त कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, कनहर निर्माण खंड, नगर पालिका परिषद चुनार, अहरौरा, लघु उद्योग निगम लिमिटेड कानपुर, नहर प्रखंड एमसीडी, नलकूप खंड, सिरसी बांध प्रखंड, सिंचाई खंड चुनार के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। भदोही की समीक्षा जिला कारागार भदोही की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से जांच कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। ज्ञानानंद मंदिर गंगा किनारे घाट का पुर्ननिर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सोनभद्र की समीक्षा कर मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया कि पूर्ण कार्यों को तकनीकी समिति से जांच कराते हुए हैंडओवर कराएं तथा निर्माणाधीन कार्यों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, डीएफओ राकेश कुमार, कैमूर तापस मिहिर, जेडी कृषि डाॅ. अशोक उपाध्याय, संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें