फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मरीजों की संख्या ज्यादा होने से तय समय से 40 मिनट बाद तक चली ओपीडी

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में उपचार के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
जौनपुर। बदलते मौसम में हर परिवार में कोई ने कोई सदस्य बीमार है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण तय समय से 40 मिनट बाद तक ओपीडी चली। सामान्य तौर पर ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 1:50 बजे तक चलती है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज वायरल संक्रमण के आ रहे हैं। बीते चार दिनों से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के पंजीकरण का आंकड़ा 1200 के पार पहुंच रहा है। डॉक्टरों के चैंबरों के बाहर मरीजों की कतारें लगी हैं। दवा काउंटर और पैथोलॉजी में भी मरीजों की भारी भीड़ है। टायफायड-मलेरिया की जांच के लिए मरीजों को जांच कराने के बाद रिपोर्ट के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने कहा कि इस मौसम में वायरल संक्रमण के कारण ज्यादातर लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा लोग बुखार, खांसी और सर्दी से परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें