फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे उधर बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे उधर बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन

मिर्जापुर। छठ पर्व पर यात्रियों को आने-जाने में कोई समस्या न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी की है। निगम ने छठ पर्व के मद्देनजर जिस रूट पर अधिक यात्री होंगे, उस पर बसों के फेरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम एसके सेठ ने बताया क मिर्जापुर डिपो में 70 बसें हैं। लगभग इतनी ही बसें अन्य डिपो की मिर्जापुर रोडवेज परिसर में आती हैं। मिर्जापुर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, फरुखाबाद, लखीमपुर खीरी, फैजाबाद, सोनभद्र, रेनूकोट, राबर्ट्सगंज, वाराणसी, भदोही आदि रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। छठ पर्व पर जिस रूट के यात्री अधिक रहेंगे, उस पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को समस्या नहीं होगी। त्योहारों पर ज्यादातर सोनभद्र और प्रयागराज रूट के यात्री रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें