फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आया सावन का महीना सखी डालो झूला...

विज्ञापन
कजरी गातीं महिला कलाकार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में कजरी पर्व पर जागरण का आयोजन किया गया। शिवश्लोक के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय कजरी लोकगायिका उषा गुप्ता ने देवी कजरी व सावनी गीत के साथ ही, आया सावन का महीना सखी डालो झूला... व कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया सहित अनेक कजली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायिका रानी सिंह, सूफिया बेगम, शिव लाल गुप्ता, सरोज, देवी प्रसाद, विंध्यवासिनी, मंटू विश्वकर्मा सहित अनेक कलाकारों ने कजली की प्रस्तुति की। वाद्ययंत्रो में करन कुमार ढोलक, बृजेश गुप्ता आर्गन व शमशेर ने पैड पर गायक कलाकारों का संगत किया। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान अष्टकौशल महंत योगानंद गिरी व अन्य वरिष्ठ महंत व साधुओं ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें