मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जुलाई माह में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले के पांच मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी प्रदेश में रैंकिंग आई है। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी नाम करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों की अलग से सूची बनाई गई है। इन सभी मेधावियों को जुलाई माह में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई माह मेधावी सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी है। प्रदेश और जिले मेधावियों को अलग-अलग पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि जुलाई माह में मेधावियों को सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शासनस्तर से जारी निर्देशाें के अनुरूप काम किए जाएंगे।