फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पारा पांच डिग्री लुढ़का, नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बिजली विभाग की 344 करोड़ रुपये के बजट वाली रिवैंप परियोजना चल रही है लेकिन नगर की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। शाम होते ही बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट के चलते से घंटों कटौती हो रही है, जिससे गर्मी व उमस से लोग परेशानी हो रहे हैं। पिछले पांच दिनों में पारा लगभग पांच डिग्री नीचे आ गया है लेकिन बिजली के हाल तस के तस हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम 31 डिग्री रहा। इसके बाद सोमवार को 42 और 31, मंगलवार को 42 और 29, बुधवार को 39 और 28, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 रिकॉर्ड किया गया। इस प्रकार तापमान में गिरावट दर्ज हुई लेकिन बिजली की आवाजाही और बेतरतीब कटौती के कारण लोग पसीना पोछते रहे। शाम को ट्रिपिंग होने से पेयजल संकट भी गहरा रहा है। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि ओवरलोडिंग से निबटने की तैयारी की गई है लेकिन शाम को स्वचालित प्रक्रिया के चलते अधिक लोड होने के कारण ट्रिपिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें