फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टाइल्स लगाने गए मिस्त्री की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत स्थित कछवां डीह क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद एक घर में काम कर रहे टाइल्स मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के भइसहटा निवासी गोलू बिंद (25) की शादी सात साल पहले कछवां निवासी साहू बिंद की पुत्री आशा बिंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। उससे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। रविवार को जिस मकान में टाइल्स लगा रहा था, वहां बिजली का तार गया हुआ था। उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस बात की सूचना जब उसके ससुर साहू बिंद को मिली तो वे भाग कर गए। गोली को लेकर कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उसे परिजन वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ससुर साहू बिंद ने आरोप लगाया कि जिस मकान में टाइल्स लग रहा था, वहां घटना हुई तो तत्काल सूचना नहीं दी गई। मौत होने पर उन्हें सूचना दी गई। लापरवाही बरतने के कारण उसकी मौत हो गई। कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि टाइल्स काटते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें