फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 घंटे में दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, गलन ने किया बेहाल

विज्ञापन
दोपहर बाद हल्की धूप के बीच शाम के समय फसल की सिंचाई में जुटा किसान।-- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। कड़ाके के ठंड के बीच रविवार की सुबह सर्द हवाओं से मुश्किलें बढ़ गईं। लोग ठिठुरने को विवश रहे। घने बादलों के बीच धुंध बनी रही। गलन और ठंड के बीच 24 घंटे के अंदर दो डिग्री अधिकतम कम होने से लोग कांपते नजर आए। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर दिखी लेकिन गलन व ठंड के चलते बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को सुबह बादलों के बीच हवा चलने से लोग बेहाल रहे। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर बाद तीन बजे सूर्य के दर्शन होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे लेकिन बादलों के बीच लुक्का छिपी का दौर चलता रहा। शाम होते ही गलन के साथ ठिठुरन बढ़ गई। प्रमुख बाजारों में चहल-पहल थम गई। शाम होते ही लोग घरों की ओर प्रस्थान करते दिखे। सार्वजनिक स्थानों पर समुचित अलाव की व्यवस्था न होने पर लोग ठंड से कांपते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें