फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। बेलबीर मोहल्ले में एक मजदूर ने सीढ़ी की सरिया के सहारे गमझे के फंदे से लटककर जान दे दी। फंदे से लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बेलबीर मोहल्ला निवासी हीरालाल यादव (46) रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में चले गए। सोमवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हीरालाल का भतीजा शुभम गाय-भैंस को चारा डालने के लिए आंगन में पहुंचा तो उसकी नजर सीढ़ी की सरिया में गमझे के फंदे से लटके में हीरालाल पर पड़ी। यह देख वे रोने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। शोर सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हीरालाल की पट्टीदारी में शादी है। इसके चले अन्य भाई व परिवार के कुछ लोग वहीं गए थे। हीरालाल व उनके परिवार के लोग वहां नहीं गए थे। हीरालाल छह भइयों में चौथे नंबर पर थे। वे दुमदुमा स्थित एक सरिया फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। उनसे तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। सीओ मंजरी राव ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें