फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमरे में फंदे से लटककर मजदूर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह बाजार निवासी मजदूर ने बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सुरेंद्र निषाद (35) मजदूरी करते थे। वे बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में सुरेंद्र कमरे के टिन शेड में लगे बांस पर लूंगी के फंदे से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार को सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक सुरेंद्र की मौत चुकी थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उससे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। छोटे भाई नागेश्वर निषाद ने बताया कि भाई सुरेंद्र ने फंदे से लटककर जान दे दी है। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें