जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कीओर से सिटी क्लब में आयोजित शिविर में बोलते अपर जनपद न्यायाधीश वि
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को सिटी क्लब सभागार में स्वच्छता का प्रचार-प्रसार व मच्छरों से सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय आर्या ने कहा कि बच्चों व माताओं को स्वास्थ्य, खान-पान, बीमारियों व स्वच्छता के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। हमें अपने घरों और दफ्तरों के आस-पास स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए। मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ को निर्देशित किया कि वह नगर में साफ-सफाई व मच्छरों से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराएं। इससे डेंगू जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सके। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी संजय कुमार, संजय सिंह आदि रहे।