फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला को जिलाधिकारी ने पहुचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को चुनार तहसील के जमालपुर माफी में बाढ़ निरीक्षण के दौरान घायल महिला मुन्नी देवी को अस्पताल भिजवाया। निरीक्षण के समय जब वह जमालपुर माफी पहुंचे तो एक चारपाई पर लेटी महिला व उसके आस पास खड़े व्यक्तियो को देख। कारण पूछने पर बताया गया कि शिवपुर निवासी मुन्नी देवी ( उम्र लगभग 50 वर्ष) पत्नी राम अचल महिला को जंगली सुअर ने मार दिया है। जिसके कारण उसके गले में काफी चोट आयी है। जिलाधिकारी ने तत्काल एक गाड़ी से महिला को नजदीकी पीएचसी चचेरी मोड़ अस्पताल भिजवाया तथा बाढ़ निरीक्षण के समय साथ में उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीडी गुप्ता को साथ भेजकर इलाज कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि महिला का उपचार तत्काल प्रारम्भ कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें