फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या और चोरी की घटना का नहीं हुआ पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र में बीते दिसंबर माह में सपा नेता की गला रेत कर हत्या और फरवरी माह में कटरा कोतवाली क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी चोरी के मामले का पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है। शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने दावा किया था कि जल्दी ही घटना का खुलासा करेगी, लेकिन पुलिस अब तक छानबीन में ही जुटी है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के टेडुआ गांव निवासी सोहन यादव उर्फ सोनू (52) बीते छह दिसंबर की रात गांव में ही एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से करीब 11 बजे रात घर आने के बाद वे टिन शेड में सो गए थे। रात में किसी ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। अगले दिन लोगों ने शव पड़ा देखा। इस मामले की जांच के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने जल्दी ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन अब तक इस मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि मामले की टीमें जांच कर रही हैं। उधर, बीते फरवरी माह में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बाजीराव कटरा मोहल्ले में कालीन व्यवसायी विक्रम जैन के घर से करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस को करीबियों पर शक था। पुलिस ने जल्दी ही खुलासा करने का दावा किया था, परंतु यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें