फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गुरु अपने ज्ञान के प्रकाश से छात्र के अज्ञान के अंधकार को दूर करता है

विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन ​शिक्षक सम्मेलन व संगोष्ठी का संबो​धित करते मुख्य अति​थि डा. विनोदबिंद, स्रोत सोशल
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय ग्रीष्म कालीन प्रांतीय सम्मेलन व शैक्षिक गोष्ठी
विज्ञापन


मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय ग्रीष्म कालीन प्रांतीय सम्मेलन और शैक्षिक गोष्ठी शुक्रवार को बसहीं स्थित सेमफोर्ड स्कूल में हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह व संरक्षक एमएलसी राजबहादुर चंदेल ने संगठन का झंडोत्तोलन किया। सत्रों में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भदोही के सांसद विनोद बिंद ने किया। कहा कि गुरु अपने ज्ञान के प्रकाश से छात्र के अज्ञान के अंधकार को दूर करता है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। वह अपने छात्रों को शिक्षा की अलख जगाने के लिए ठीक उसी प्रकार से जलता रहता है जैसे मोमबत्ती तो जलती रहती है। लेकिन अपने प्रकाश से सबको प्रकाशित करती है। ठीक उसी प्रकार से एक गुरु भी ज्ञान के प्रकाश से छात्रों के अज्ञान के अंधकार को दूर कर उनके अंदर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने गुरु को भगवान से श्रेष्ठ मानते हुए यह उद्धृत किया। गुरु का दर्जा ईश्वर से बड़ा है। विशिष्ठ अतिथि विधानपरिषद सदस्य विनीत सिंह ने शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के साथ लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अध्यक्षीय भाषण में शिक्षक साथियों को एकजुट होकर शिक्षक समस्याओं को हल करने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षको की समस्याओं को भी रखा। शिक्षक संघ के संरक्षक राजबहादुर चंदेल ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।मंच का संचालन प्रादेशिक महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी व सम्मेलन के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने किया।सम्मेलन में प्रदेश भर आए प्रतिनिधियों व समस्त पदाधिकारियों सहित पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्र, महेश चंद्र शर्मा, वीरेंद्र प्रताप तिवारी नरसिंह बहादुर सिंह, बीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश सिंह, जिले के जिलाध्यक्ष एवं संयोजक विनय कुमार सिंह, मंत्री सागर लाल सोनकर, नरेंद्र श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव व अन्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें