फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सरकार बताए कि भाजीबीनि व बैंक में गरीबों का धन सुरक्षित है कि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामबाग स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम व डंकीनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांग की कि सरकार बताए कि इन संस्थाओं में जमा गरीबों का धन सुरक्षित है कि नहीं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड से जुलूस निकालकर भारतीय जीवन बीमा निगम रामबाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। सरकार गरीब विरोधी सरकार है, करोड़ों देशवासियों का पैसा इन संस्थाओं में जमा है। सरकार एजेंसियों से जांच करा कर यह बताएं कि आम आदमी का पैसा इन बैंकों में सुरक्षित है या नहीं। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरकार ने अडाणी समूह को पैसा देकर देश की जनता के साथ धोखा किया है। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार केंद्र में आई है अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। संचालन राजधर दुबे ने किया। चुनार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मंसूर अहमद शशि भूषण दुबे अमिताभ पांडेय, गुलाब चंद्र पांडेय, नीलम पटेल, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमर दुबे, राजेश मिश्रा ज्योति, मोनू पटेल, अर्चना चौबे आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक, दीपचंद्र जैन, संतलाल सोनकर, अशोक भारतीय, संगीता तिवारी, अबरून्निशां, जगदीश, दीपू शर्मा, विवेक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें