चुनार। नगर के टेकौर स्थित गांधी उद्यान में बुधवार को कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष आदित्य प्रसाद गुप्ता पदयात्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लोक सभा का सदस्यता रद्द करने की घोर निंदा की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सही बात कहने वालों पर यह सरकार किसी न किसी प्रकार का आरोप लगाकर उसकी बात को दबाने की कोशिश कर रही है।सरकार की इस तानाशाह रवैये का परिणाम आने वाले दिनों में उसके सामने आएगा। सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान चेयर मैन मंसूर अहमद,राजेश मिश्र ज्योति,अमरनाथ निषाद,राजेश कुमार राजू यादव,डब्लू मिश्रा,भानु यादव,अफसर अली, अख्तर अली ,विजय जायसवाल,शारदा प्रसाद,अरमान अंसारी ,कमलेश साहनी,वकील अहमद,ओमकार, चरनसेन,शिवम साहनी आदि उपस्थित रहे।।