सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते सपा नेता झल्लू यादव। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में हुई। इसमें एसआईआर, शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान कायकर्ताओं ने खाद, पानी जर्जर सड़क का मामला उठाया। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया सफल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समता मूलक समाज की स्थापना और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी संघर्षरत है। कहा कि देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। ऐसे में यह सरकार एसआईआर का मुद्दा उठाकर देश की जनता को गुमराहा करने का काम रही है। हमारे लाखों मतदाताओं का नाम अनायास ही काटा जा रहा है। बूथ लेवल एजेंटों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, आशीष यादव, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, अतीक खान, शकील अहमद, धर्मेंद्र मौर्या, परवीन बानो, चंदन यादव, रंजीत फौजी, पंकज उपाध्याय आदि रहे।