फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में घायल बालिका की ट्राॅमा सेंटर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। अदलहाट-इमिलियाचट्टी नहर मार्ग पर स्थित पौनी गांव के पास रविवार की शाम पिकअप और टेंपो की टक्कर में घायल 12 वर्षीय बालिका की ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मसनियां गांव निवासी पिंटू गुप्ता की 12 वर्षीय पुत्री प्रीति गुप्ता अपने रिश्तेदार के साथ अदलहाट की ओर से टेंपो में बैठकर अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में टेंपो में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इससे टेंपो में सवार प्रीति को गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष रविंद्र ॉभूषण मौर्य ने बताया कि प्रीति गुप्ता की ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें