अहरौरा। नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित एटीएम सेंटर से जालसाजों ने खाता धारक का एटीएम कार्ड बदलकर 17 हजार रुपये निकाल लिया। सत्यानगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में मंगलवार को आनंदीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पैसा निकालने पहुंचा। तभी हेलमेट लगाकर तीन युवक भी बैंक के बाहर खड़े हो गए। एटीएम मशीन ऑपरेट करने की जानकारी ना होने के चलते वह रुपये नहीं निकाल पाया। तभी हेलमेट पहना युवक मदद को अंदर घुसा। मौका पाकर इसी दौरान हेलमेट लगाए युवकों ने एटीएम कार्ड ही बदल कर दूसरा कार्ड पकड़ा दिया और मशीन में खराबी बता दी। धन न निकल पाने से निराश पीड़ित घर चला गया। जैसे ही वह अपने घर पहुंचा कि तभी उसके मोबाइल पर खाते से 17 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया। बुधवार को खाताधारक ने बैंक पहुंच कर घटना की जानकारी पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को देते हुए खाते को बंद कराया।