ड्रमंडगंज रेंज के महोगढ़ी गांव के पास जंगल में लगी आग।-सोशल मीडिया।
- फोटो : 1
ड्रमंडगंज। महोगढ़ी गांव के पास स्थित जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इससे वन विभाग और जंगल से सटी बस्ती और सरकारी पशु आश्रय केंद्र में अफरा-तफरी मची रही। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। महोगढ़ी गांव के सामने ड्रमंडगंज घाटी में बड़े मोड़ के नीचे शुक्रवार दोपहर बाद जंगल से जब धुआं उठने लगा तो स्थानीय लोग घबरा गए। आनन फानन ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेंजर वीके तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जंगल में लगी आग को बुझाने में जुट गए। सूचना पर 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। चूंकि तेज हवा के चलते जंगल में लगी आग 500 मीटर के दायरे में फैल गई थी।