विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम छह मूर्तियों की पहली खेप मंगलवार को पहुंच गई। विंध्य काॅरिडोर में इनकी स्थापना की जाएगी।
विंध्य काॅरिडोर के परिक्रमा पथ पर देवी-देवताओं की 30 मूर्तियां लगाई जानी हैं। मंगलवार को छह मूर्तियों की पहली खेप विंध्य धाम पहुंच गई। क्रेन और श्रमिकों की मदद से इन मूर्तियों को मंदिर परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। इसके लिए चार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। पौराणिक आख्यानों पर आधारित ये मूर्तियां लगने के बाद कॉरिडोर का सौंदर्य काफी बढ़ जाएगा। ये मूर्तियां गुजरात से मंगाई जा रही हैं। इनके लिए स्थान का चयन पहले ही किया जा चुका है और इन मूर्तियों को रखने के पेडस्टल का निर्माण भी कराया जा चुका है। एसडीएम शक्ति सिंह ने बताया कि छह मूर्तियां मंगलवार को विंध्य धाम पहुंच चुकी हैं। बाकी मूर्तियां भी जल्दी जाएंगी।