फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आग से चार भवनों और मड़हों में रखे सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी के कलना गहरवार गांव में मंगलवार को दोपहर में लगी आग से 50 हजार नकद, आभूषण, 10 मड़हों और चार भवनों में रखे सामान जल गए। आग से पांच बकरियों, तीन गोवंश और एक भैंस की झुलस कर मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन की चार गाड़ियों से आए फायरब्रिगेड के जवानों और गैपुरा पुलिस ने ढाई घंटे से ज्यादा समय तक प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू किया।
विज्ञापन




कलना गहरवार गांव में मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे प्रेमा देवी गौड़ के मड़हे में आग लगने के बाद मकान तक पहुंच गई। इसी से सटे भगवान दास तथा रामदास के मकान और मड़हे में भी आग लग गई। आगे कल्लू के मड़हे में भी लग गई। आग आगे बढ़ते देख ग्रामीण उसे बुझाने में जुट गए। प्रधान पति विरेंद्र कुमार यादव ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस और व राजस्व विभाग को दी। ग्रामीणों तथा चार वाहनों से पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों के लगभग ढाई घंटे तक प्रयास के बाद आग पर काबू किया। इस बीच सभी चार घरों तथा मड़हों मे रखे गृहस्थी तथा कीमती सामान जल गए। प्रेमा देवी, भगवान दास तथा रामदास ने बताया कि 50 हजार रुपये, दो लाख रुपये के आभूषण, 10 क्विंटल अनाज, भूसा, लकड़ी और गृहस्थी के सामान जल गए। इसके अलावा पांच बकरियों, तीन गोवंश और एक भैंस की झुलसकर मौत हो गई। कल्लू ने बताया कि उनके दो मड़हाें में रखे दो क्विंटल अनाज, भूसा और अन्य सामान जल गए। कई पेड़ भी जल गए। ग्राम प्रधान शांति देवी ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की मांग की है। मौके पर थानाध्यक्ष विंध्याचल दयाशंकर ओझा, मुख्य फायर ब्रिगेड अधिकारी सौरभ कुमार सिंह, नायब तहसीलदार लालचंद राम, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें