फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ का प्रसार किसान नहीं करेगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसानों की हित की बात कर केंद्र सरकार के झूठ का ढिंढोरा किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उक्त बातें बृहस्पतिवार को सिटी विकास खंड के जिगनौड़ी आयोजित किसान पंचायत में जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय सह संयोजक सेवा निवृत्त कर्नल जयवीर सिंह ने कही। किसान महापंचायत में राष्ट्रीय सह संयोजक ने तीनों काले कानून के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। कहा यह बिल किसानों के लिए नहीं पूंजीपति मित्रों के लिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा ने कहा केंद्र सरकार की ओर से किसानों पर थोपे गए तीन काले कानूनों को दर किया जाए। बैठक के दौरान 27 सितंबर को संपूर्ण भारत बंद किए जाने पर चर्चा की। मानवेंद्र वर्मा ने कहा जय किसान आंदोलन के तहत उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक बैठक का आयोजन कर एमएसपी की गारंटी लिए आंदोलन जारी रहेगा। किसान महापंचायत के दौरान लवकुश सिंह को जय किसान आंदोलन का जिलाध्यक्ष, रामश्राय सिंह को मंडल व रामबाबू को नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है। पंचायत के दौरान जीत्तन राय, प्रताप सिंह, सोहन लाल पटेल, कुंदन सिंह, आशु पटेल, अजय यादव, शिवपाल यादव, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें