फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दरवाजा खोलकर सो रहा था परिवार, चोर उठा ले गए नकदी और आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। गर्मी के कारण पटपरा गांव निवासी सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का परिवार घर का दरवाजा खोलकर सो रहा था। इस बीच शुक्रवार की रात चोर आभूषण और नकदी चुरा ले गए। शनिवार की सुबह सोकर उठने पर परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पटपरा गांव निवासी सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर जगत लाल तथा परिवार के अन्य सदस्य गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला छोड़कर रात में सोए हुए थे। रात करीब एक बजे कुछ खटखटाने की आवाज आई, लेकिन नींद में होने के कारण परिवार के लोग कुछ समझ में नहीं पाए। सुबह करीब छह बजे सोकर उठे तो घर में सामान बिखरे पड़े थे। चोर घर में रखे बक्से को उठा ले गए थे। उसमें चांदी की करधन, पायल, छागल, सिकड़ी, सोने की टप्स, अंगूठी और 16500 रुपये नकद के अलावा जरूरी कागजात रखे थे। जगत लाल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान रविशंकर को देकर खोजबीन करने लगे। घर से उत्तर तरफ 200 मीटर दूर बक्सा टूटा हुआ मिला। उसमें रखे सामान नहीं दिखे। उन्होंने चोरी की घटना की थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें