फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिवालयों में रही हर-हर महादेव की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहे। विभिन्न शिवालयों ने श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, मदार पुष्प चढ़ाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। गंगा घाटों पर भी सुबह से ही भीड़ रही।
विज्ञापन


नगर के बरियाघाट, सुंदरघाट, संकठाघाट, बाबाघाट, पक्काघाट नारघाट सहित अन्य घाटों पर गंगा में स्नान करने के पश्चात श्रद्धालुओं ने ताड़केश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव, बूढ़ेनाथ महादेव, दुर्गेश्वर महादेव, प्रसिद्धनाथ मंदिर व अन्य शिव मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ को बेलपत्र, माला-फूल, भांग-धतूरा, शमी पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में चिलचिलाती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
उधर, मां विंध्यवासिनी धाम स्थित भोलेनाथ का दरबार भी भक्तों से पटा रहा। इसी तरह कंतितेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिर हर-हर महादेव से गुंजायमान रहे। शेरवां क्षेत्र में सावन के आखिरी सोमवार कोे नीलगिरी सरोवर, रामसागर धाम, अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर, नीलगिरी सरोवर, तारकेश्वर महादेव, पसही, प्रकटेश्वर महादेव डवक के अलावा सगरापार स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। सोमवार को बाबा बदेवरानाथ के दर्शन के लिए कांवड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। शृंगार व आरती के बाद मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। धाम क्षेत्र में उमड़ी भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव ने वहां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मातहतों को जरूरी दिशानिर्देश दिया। इसके अलावा क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी गंगाघाट हरगढ़, गोगांव, खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, डंगहर, कोठरा, गौरा, भिलगौर, चडैचा, नीबी गहरवार, नौगांव, नदिनी व बबुरा सहित विभिन्न घाटों पर स्नान के पश्चात गंगाजल लेकर शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक व दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें