जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियो की जन समस्याओं को सुना। कहा कि सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारी समस्याओं को सुनते हुये तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अंशुल हिन्दल, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह उपस्थित रहे।