सीता विवाह के दौरान मंच पर मौजूद राम और लक्ष्मण।- सोशल मीडिया।
लालगंज। मिलिट्री ग्राउंड से बुधवार को श्रीसीता-राम विवाह की झांकी निकाली गई। झांकी देखकर लीलाप्रेमी भावविभोर हो गए। झांकी की शुरुआत मिलिट्री ग्राउंड से हुई। जो लालगंज बाजार के दुबार तिराहा, विजयपुर तिराहा और खजूरी बस्ती से होते हुए वापस मिलिट्री ग्राउंड आई। झांकी में रथ, राम-सीता, लक्ष्मण के जीवन की झलकियां प्रस्तुत की गईं। इससे ग्रामीणों ने उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। झांकी के स्वागत में पुष्पवर्षा की गई। आयोजक कमेटी ने मार्ग पर दर्शकों के बैठने और रुकने की सुविधा सुनिश्चित की। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, रामसागर केसरवानी, अशोक सिंह, शारदा केसरवानी, सुरेश केशरवानी, गणेश सोनी आदि रहे।