सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव में तीन दिन पहले गंगा में डूबे युवक का शव सोमवार की सुबह बालू घाट पर मिला।
क्षेत्र के मवैया गांव निवासी पंकज उर्फ सन्याल कुमार (24) शनिवार की सुबह गंगा घाट के तरफ टहलने गया था। टहलते समय उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया। कुत्तों के हमले के डर से वह गंगा नदी में छलांग लगा दिया। वहां पर गंगा में स्नान कर रही गांव की दो महिलाएं साड़ी फेंक कर उसे बचाना चाहा पर सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते युवक गंगा में समा गया। गोताखोरों की मदद से तलाश कराया गया, पर उसका पता नहीं चल सका। तलाश की जा रही थी। सोमवार की सुबह बालू घाट पर युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।