फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: माता के जयकारे से पूरे दिन गूंजता रहा आदिशक्ति मां विध्यवासिनी का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारे से पूरे दिन आदि शक्ति का दरबार गुंजायमान रहा। अष्टभुजी देवी व काली खोह में विराजमान माता काली के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां के दिव्य और भव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर रहे।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भोर में मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गंगा घाटों पर भी स्नान के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। गंगा में स्नान के बाद माता की एक झलक के लिए हर कोई उत्सुक नजर आया। शंख, नागाड़ा, शहनाई की धुन पर माता के जयकारे के बीच किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांंकी से मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर माता काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें