हिंदू सम्मेलन में उपस्थित हिंदू समुदाय के लोग।-संवाद
राजगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को हिनौता स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें समस्त हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया। काशी प्रांत के संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि इसी धरती पर सभी देवी-देवताओं का अवतरण हुआ। समय-समय पर मुस्लिम और अंग्रेजी शासकों ने हिंदू देश की संस्कृति को ताेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद हमारी संस्कृति आज भी पूरे विश्व में विद्यमान है। कहा आज विदेशी भी यहां आकर हमारी संस्कृति को अपनाने का कार्य कर रहे हैं। श्री हंस आश्रम के स्वामी प्रभु भक्ता नंद मह राज ने कहा सभी धर्म हिंदू धर्म से निकल कर बने है। इसलिए हिंदू धर्म ही सबके लिए सर्वोपरि है। प्रवक्ता सुप्रिया पांडेय ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर स्वयं सेवकों को ऊंच नीच की भावना त्याग कर देश सेवा में लगने का आह्वान किया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर ने बताया कि संघ की 42 शाखाएं अलग-अलग संगठन के रूप में हिंदू एकता के लिए कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह, धीरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, अशोक पांडेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नंद लाल सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।