फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने निकाले 26 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। बिहसड़ा बाजार स्थित इंडिया एटीएम में शनिवार की दोपहर युवक का एटीएम कार्ड बदल कर ठग ने 26200 रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी जिगना पुलिस व बैंक शाखा को देकर कार्रवाई की मांग किया। थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव निवासी श्रीनाथ तिवारी शनिवार को बिहसड़ा बाजार स्थित इंडिया एटीएम में दोपहर दो बजे रुपये निकालने गए थे। उन्होंने चार हजार रुपये निकालने के बाद एक हजार रुपये और निकालने के लिए कार्ड डाला तभी बगल में खड़े युवक ने कहा कि आप बाद में पैसा निकालिएगा, उसे देर हो रही है। उसे पहले पैसा निकालने दिजिए। इस दौरान ठग ने एटीएम कार्ड बदल लिया। गैपुरा पहुंच कर दूसरे एटीएम से चार बार में 26,200 रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर पैसा कटने की सूचना आते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक शाखा जाकर सूूचना दिया। इसके बद जिगना पुलिस को सूचना दिया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें