नगर के मिशन कंपाउंड स्थित माउंट कारमल हायर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली स्पर्धा में विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुस साइलस ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी कला प्रतिभा में निखार आता है। इस प्रतियोगिता में फेथ हाउस प्रथम एवं होप हाउस, जाय हाउस एवं पीस हाउस को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बनाए आकर्षक कला-कृतियों से सबका मन मोह लिया। इस दौरान अभिलाष सिंह, रमेश विश्वकर्मा, माला तिवारी, रूबी,मुस्काल, प्रीती, वर्षा, भैरवी, सौम्या आदि उपस्थित रहे।