हलिया। मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर वन प्रभाग रमेश चंद्र झा ने रविवार को सुखड़ा पौधशाला में कराए गए पौधरोपण व वन रेंज में कराए जा रहे अग्रिम मृदा कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सुखड़ा पौधशाला में विभिन्न प्रजातियों की नर्सरी प्रथम में सात लाख 51 हजार व नर्सरी द्वितीय में तैयार किए जा रहे सात लाख 28 हजार पौधों की प्रजातियों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को शीशम, सागौन, आंवला, नीम, चिलबिल, बहेरा महुआ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का समय से रोपण कराने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी वीके तिवारी से बताया कि पौधे तैयार हो गए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समय से रोपवाने तथा जनता व ग्राम प्रधानों को पौधे समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक ने महुगढ़ वन ब्लाॅक में कराए गए अग्रिम मृदा कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य वन संरक्षक ने वर्ष 2021 में कराए गए पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नैड़ी में पौधारोपण के लिए कराए जा रहे अग्रिम मृदा कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ जेपी सिंह, रेंजर ड्रमंडगंज बीके तिवारी, वन दरोगा रामनरेश पांडेय, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।