फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या कर फेंका मिला लापता खलासी का शव, जांच में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोनभद्र बाॅर्डर पर हिनौता-लतीफपुर गांव स्थित अहरौरा बांध के किनारे राजा चेत सिंह किला के पास रविवार को एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। लापता भाई को खोजते हुए वहां पहुंचे युवक ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, सीओ, एसओजी ने सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। परिवार के लोग शव का शिनाख्त कर रहे हैं, परंतु पुलिस अभी शव को अज्ञात मानकर जांच कर रही है और डीएनए जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाने के सिकंदरपुर बरोझी गांव निवासी मदन मोहन ने बताया कि उसका छोटा भाई मकसूदन (35) गांव के ही एक ट्रक पर खलासी का काम करता था। वह 13 जून को ट्रक चालक के साथ सोनभद्र जा रहा था। उसने बताया कि शाम तक भाई का पता नहीं चलने पर ट्रक चालक गोविंद से बात की। ट्रक चालक ने बताया कि मकसूदन किसी काम से उससे एक हजार रुपये लेकर वाराणसी-शक्तिनगर रोड पर अहरौरा में स्थित अस्थायी टोल प्लाजा से आगे सोनभद्र की तरफ जा रहे मार्ग पर उतर गया। यह जानकारी ट्रक मालिक को तीन बजे दी कि दो बजे खलासी पैसा लेकर उतर गया है। मकसूदन का पता नहीं चलने पर उसकी खोजबीन करने लगे। उसने बताया कि रविवार को अहरौरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था। इससे पहले चालक के बताए स्थान पर खोजबीन कर रहे थे कि एक क्षत-विक्षत शव दिखाई पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीओ नक्सल अमर बहादुर, अहरौरा थाने की पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। क्षत-विक्षत शव देखने से लग रह है कि उसे तेजाब से जलाया गया है अथवा शव को जानवर खा गया है। भाई मदन मोहन ने शव की पहचान अपने लापता भाई मकसूदन के रूप में की, परंतु पुलिस अभी शव को अज्ञात बताकर डीएनए जांच की बात कह रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनभद्र बाॅर्डर के पास एक व्यक्ति का दो-तीन दिन पुराना शव होने की सूचना मिली है। फॉरेंसिक और डाग स्क्वॉड के साथ पहुंचकर घटना स्थल पर छानबीन की गई। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। एक व्यक्ति लापता है। उसका भाई सूचना देकर बता रहा है कि शव उसके भाई का है। अभी पुख्ता शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें