फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दर्शन करने जा रहे वृद्ध का शव पेड़ के नीचे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के सझौली-भरेहटा गांव के पास रविवार दोपहर बाद पेड़ के नीचे वृद्ध का शव मिला। पहचान अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर निवासी विजय शंकर प्रजापति (68)के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुत्र कल्लू व मल्लू प्रजापति ने पहुंचकर शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि विजय शंकर की तबीयत कई दिनों से खराब थी। दो दिन पहले हार्ट अटैक भी आया था। वह हर वर्ष दरियापुर स्थित सम्मा माता मंदिर में दर्शन के लिए आते थे। रविवार को भी दर्शन कर शॉर्टकट से पैदल लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें