अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास रविवार की शाम सड़क के किनारे एक वृद्ध का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र निवासी शिव शंकर उर्फ मट्टर (75) का शव में रविवार की शाम वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास सड़क के किनारे मिला। उधर से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची को तलाशी के दौरान वृद्ध के पास से एक पुराना हैंडबैग मिला। जिसमें उसकी आईडी आधार कार्ड व एक फोन नंबर पर्ची पर लिखा हुआ मिला। वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने तलाशी के दौरान वृद्ध की जेब में मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर बात की तो दूसरी ओर से महिला ने वृद्ध की शिनाख्त मट्टर के रूप में की। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि वृद्ध वाराणसी के चेतगंज का निवासी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।