लालगंज। थाना क्षेत्र के गेरुआ जंगल में बुधवार को सुबह 64 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव के पास गेरुआ जंगल में 64 वर्षीय व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को फोन कर शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव व लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लगता है वृद्ध रास्ता भटक कर चला आया था। प्यास लगने पर पानी नहीं मिल पाया होगा और लू लगने से मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।