फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का मिला शव
विज्ञापन

चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव बुधवार की दोपहर नरायनपुर स्थित रैपुरिया घाट के समीप मिला। इलाके के लोगों ने गंगा में उतराए शव को देखा और नरायनपुर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस नाविकों की मदद से शव को किनारे ले आयी। चुनार में गंगा में डूब युवक की जानकारी होने पर लोगों ने चुनार पुलिस को सूचना दिया। चुनार पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रैपुरिया घाट पर पहुंच कर शव का शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सददूपुर मोहाना निवासी मृतक युवक जावेद (27) का विवाह पांच माह पूर्व हुआ था। वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता शफीक ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहा था।तीन दिन पहले वह गंगा नदी में कूद गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें