फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के करनैलगंज साहब राम गोला निवासी युवक की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद सोमवार की शाम शव उसके घर चुनार पहुंचने पर परिजनों व मुहल्ले के लोगों में कोहराम मच गया। 24 वर्षीय अशफाक राईन पुत्र मंगल राईन की मौत दो दिन पूर्व मुंबई के गोरे गांव इलाके में सड़क दुर्घटना में हुई थी। युवक लगभग दो वर्ष से मुबंई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लॉक डाउन के दौरान वह घर आया था। युवक कुछ महीने पूर्व ही दोबारा कमाने के लिए मुंबई गया था। युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अन्य दोनों भाई घर पर ही रहकर बर्फ व कोल्डड्रिंक आदि बेचने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें