पति की दीर्घायु की कामना को लेकर रविवार को महिलाआें ने विधिवत वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।
नगर के बरियाघाट, घंटाघर, गिरधर का चौराहा, बदली कटरा, चौबे टोला, संगमोहाल, बृजराज कटरा, इमामबाड़ा, पुरानी अंजही, नारघाट, रूखड़घाट, पुतलीघर, बथुआ सहित कई अन्य मुहल्लों में बरगद के पेड़ का व्रती महिलाआें ने पूजन-अर्चन कर पति की लंबी आयु की कामना की।
पंडित शिवलाल अवस्थी ने बताया कि पति की दीर्घायु के लिए इस व्रत को सावित्री ने आरंभ किया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है।