पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर चौराहे पर बुधवार की शाम को आशनाई के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक युवक ने दूसरे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल किया। दीपनगर निवासी मोहित पुत्र शिवकुमार का आरोप है कि बुधवार शाम पांच बजे दीपनगर बाजार में लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा निवासी एक युवक द्वारा मारपीट किया गया। मामला शांत होने के कुछ देर बाद युवक कुल्हाड़ी लेकर चौराहे पर पहुंचा और कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन व बाजारवासी बीच बचाव कर घायल को दीपनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पटेहरा चौकी प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।