फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पशु को सिर काटा, घर से कुछ दूरी पर मिले अवशेष

विज्ञापन
चुनार थाना के पिरल्लीपुर गांव में संर​क्षित पशु  काटे जाने के बाद  मौके पर पहुंचे हुए अपर पुल
विज्ञापन
चुनार। पिरल्लीपुर गांव में दरवाजे पर बंधे संरक्षित पशु को बुधवार की देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने काट दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी मोहन यादव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात भी उनके संरक्षित पशु वहीं बंधे थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो खूंटे से बंधे पशु गायब थे। वह पशु को खोजने के लिए गांव में निकले। घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे उन्हें संरक्षित पशु का कटा सिर मिला। यह देख पशुपालक के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग और राहगीर इकट्ठा हो गए। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पशुपालक के पुत्र अखिलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई होगी। जल्द ही वह पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें