फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस ने युुवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोपी को बृहस्पतिवार की सुबह सगरा रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

24 नवंबर को वीआईपी रोड निवासी दीपचंद पांडेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि
पैसे के लेनदेन के विवाद में विपक्षियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ जिंदा जलाए जाने के मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को सगरा रेलवे पुलिया के पास से शक्तिमान मिश्रा पुत्र डब्लू मिश्रा निवासी रेनबो पब्लिक स्कूल के पास थाना विंध्याचल से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपी अभी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें