फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली गिरने से उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के भैंसा गोदाम विद्युत उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते भैंसा गोदाम से निकलने वाले दो फीडरों से जुड़ी लगभग 5000 की आबादी प्रभावित हो है।
विज्ञापन

भैंसा गोदाम उपकेंद्र से दो फीडर निकलते हैं। एक त्रिमोहानी व दूसरा लालडिग्गी फीडर। इन दाेनों फीडरों से जुड़े इलाकों में लगभग पांच हजार की आबादी निवास करती है। शनिवार को सुबह से ही ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पानी आदि की समस्या झेलनी पड़ रही है। हालांकि विद्युत विभाग के अभियंता व कर्मचारी मौके पर गड़बड़ी दूर करने में जुटे रहे। अपराह्न तीन बजे तक ट्रांसफॉर्मर ठीक नहीं हो सका। इसके बाद विभाग की तरफ से पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई। मुख्य अभियंता जेपीएन सिंह ने बताया कि सुबह के समय बिजली गिरने से ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। अभियंताओं की टीम जांच कर रही है। अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें