मिर्जापुर में विद्युत उपकेंद्र नरायनपुर के प्रभारी अवर अभियंता सुशील कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नरायनपुर बाजार में विद्युत बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कनेक्शनों की जांच कर पांच लाख के बकाएदारों में दस उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान विभिन्न बकाएदारों से 50 हजार रुपये विद्युत बिल की वसूली की गई। अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत विच्छेदन से बचने के लिए बकाया जमा करने की अपील की। इस दौरान जेएमटी सुशील, संदीप कुमार, वसीम अहमद, जितेंद्र कुमार, मीनू वासली आदि मौजूद रहे। संवाद