फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मैजिक से टकराई टेंपो, घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहा पर मंगलवार की शाम खड़ी मैजिक में टकराने से टेंपो सवार यात्री घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के बौड़री गांव निवासी रमेश मौर्या ने अपनी पुत्री गंगाजली की शादी भटेवरा गांव में की है। पुत्री गंगाजली के ननद की मंगलवार को शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए रमेश परिवार के सदस्यों के साथ टेंपो में बैठकर जा रहे थे। टेंपो विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहा के पास पहुंचने पर अनियंत्रित होकर वहां खड़ी मैजिक में जा टकराई। इस हादसे में रमेश मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रमेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे दो पुत्र एक पुत्री हैं। वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि खड़ी मैजिक में टकराने से टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें