फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन: खुला रहेगा मां विंध्यवसिनी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शुक्रवार की रात 10 बजे से 55 घंटे के लॉक डाउन के दौरान मां विंध्यवसिनी मंदिर बंद नहीं किया जाएगा। उक्त जानकारी श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते 20 मार्च से लगभग तीन महीने तक बंद माता का दरबार को बंद कर दिया गया था। 29 जून गुप्त नवरात्रि के नवमी तिथि को खोला गया है। जिसके बाद से भक्त प्रतिदिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर रहे हैं। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान मां का कपाट खुला रहेगा। आरती व पूजन पूर्व की तरह होता रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुरोहित दर्शन पूजन करेंगे। इसके साथ ही जो भक्त माता के दरबार मे आ गए हैं, उन्हें भी दर्शन पूजन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें