फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा तापमान, लोग गर्मी से हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को जिले में दो डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीखी धूप के चलते सुबह 10 बजे ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। राहगीर शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। खीरा, ककड़ी, तरबूज व नींबू के ठेले के पास खरीदारों की भीड़ दिखी। 12 बजे के बाद बादलों की आवाजाही से लोगोें को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भीषण गर्मी से सब्जी की खेती पर प्रतिकूल पड़ा है। फसल को बचाने के लिए किसानों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। किसानों को दो से तीन बार सिंचाई करनी पड़ रही है। बाजारों में लगे वाॅटर कूलर गर्म पानी उगल रहे हैं। लोग बोतलबंद ठंडा पानी खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों बादल की आवाजाही जारी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें